CCTV: बैक करने के चक्कर में शराबी युवक पर चढ़ गई लोडर - Dekhe ke Chok Jaage News

Dekhe ke Chok Jaage News

Ye Dekhe ke Chok Jaage News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 27 July 2018

CCTV: बैक करने के चक्कर में शराबी युवक पर चढ़ गई लोडर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लोडर शराब के नशे में धुत युवक पर चढ़ गई. जानकारी के मुताबिक युवक शराब के नशे में टल्ली होकर बीच सड़क पर खड़ा था, तभी एक लोडर बैक होने के चक्कर में उसे रौंद गई. युवक को रौंदने की पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. खबरों के मुताबिक यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंदीमाता रोड की है. सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि लोडर चालक ने पहले युवक को गाड़ी बैक करते समय रौंदा और फिर बाद में गाड़ी को निकालने के चक्कर में दोबारा गाड़ी चढ़ा दी. इस हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां उसकी हालत बेहद गंभीर है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ लोडर चालक घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भागने में कामयाब रहा. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी लोडर चालक को गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2LzkMX1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages