अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने को लेकर अमेरिकी सांसदों के बीच सहमति बन गई है. सोमवार रात हुए इस समझौते के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दीवार बनाने के लिए मांगी गई राशि से काफी कम महज 1.4 अरब डॉलर मिलेगी. संसदीय सहयोगियों के मुताबिक, ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी किसी भी सूरत में फिर से सरकारी कामकाज ठप नहीं होने देना चाहती थी. ऐसे में उन्हें दीवार बनाने के लिए मिलने वाली राशि से समझौता करना पड़ा. बता दें कि ट्रंप ने इसके लिए 5.7 अरब डॉलर की मांग की थी लेकिन उन्हें बेहद कम लगभग 1.4 अरब डॉलर की ही राशि मिल रही है. इस धन से महज 55 मील लंबी बाड़ (Fencing) लग सकती है. यह स्टील की बाड़ होगी जबकि ट्रंप ने कंक्रीट की दीवार बनाने का वादा किया था. वाइट हाउस ने दिसंबर में 215 मील लंबी दीवार बनाने की बात कही थी. Call it whatever you want—but without a wall, border security doesn't work. pic.twitter.com/VaB6V3kLmm — The White House (@WhiteHouse) February 11, 2019 सोमवार को हुए समझौते से मिली राशि से टेक्सास की रियो ग्रैंड वैली में दीवार का निर्माण किया जाएगा. सीनेट की विनियोग समिति के अध्यक्ष रिचर्ड शेल्बी ने कहा, ‘हमारे बीच सैद्धांतिक सहमति बन गई है.’ सदन की विनियोग समिति की अध्यक्ष नीता लोवी ने कहा, ‘हमारे कर्मचारी इसके ब्योरे पर काम कर रहे हैं.’ इसकी विस्तृत जानकारी (Detailed Information) औपचारिक रूप से मंगलवार या उसके बाद जारी की जाएगी. बता दें कि सांसदों के बीच यह समझौता इस वीकेंड (Weekend) फिर से सरकारी कामकाज ठप पड़ने के खतरे के बीच हुआ है. सहयोगियों का कहना है कि अस्थाई होने के कारण समझौते की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है, उसे अभी गोपनीय रखा जा रहा है. इस समझौते में सीमा पर प्रवेश बिंदुओं (Entry Points) पर बेहतर छंटनी जैसी नई प्रौद्योगिकी (Technology) का प्रयोग, मानवीय सहायता की डेमोक्रेटिक पार्टी की मांग और अतिरिक्त सीमा शुल्क अधिकारियों की तैनाती आदि को भी शामिल किया गया है।
from Latest News दुनिया Firstpost Hindi http://bit.ly/2TLB53O
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Thursday, 14 February 2019
Home
Latest News दुनिया Firstpost Hindi
US-Mexico Border पर दीवार के लिए ट्रंप सरकार को मिलेंगे केवल 1.4 अरब डॉलर
US-Mexico Border पर दीवार के लिए ट्रंप सरकार को मिलेंगे केवल 1.4 अरब डॉलर
Tags
# Latest News दुनिया Firstpost Hindi
Share This
About GOD Of Psychology
Latest News दुनिया Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
No comments:
Post a Comment