कन्हैया ने लगाए आजादी के नारे, कहा- सावरकर नहीं, भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है - Dekhe ke Chok Jaage News

Dekhe ke Chok Jaage News

Ye Dekhe ke Chok Jaage News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 December 2019

कन्हैया ने लगाए आजादी के नारे, कहा- सावरकर नहीं, भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है

पूर्णिया बिहार के पूर्णिया में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में यहां सोमवार को जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हमें के सपनों का नहीं, बल्कि और अंबेडकर के सपनों का भारत बनाना है। इस दौरान कन्हैया ने एक बार फिर से आजादी के नारे लगाए। उन्होंने एनआरसी के नतीजों से सतर्क रहने की अपीन करते हुए कहा कि यह हिंदू-मुसलमान का मामला नहीं है, बल्कि यह संविधान से जुड़ा मामला है। संविधान को दूषित होने से बचाने का मामला है। पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीएए और एनआरसी के विरोध में आयोजित जन प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए कन्हैया ने कहा,‘यह लड़ाई एक दिन की नहीं है। यह लड़ाई लंबी चलेगी।’ उन्होंने इसके लिए युवाओं के जोश और होश में रहने की जरूरत बताते हुए कहा कि इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाना है। सीएए और एनआरसी को ‘संविधान की आत्मा पर हमला’ बताते हुए उन्होंने कहा, ‘आज संविधान पर संकट आ खड़ा हुआ है। संविधान को बचाने की जरूरत है। संविधान की मूल भावना है कि किसी भी नागरिक के साथ जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होगा, लेकिन इसके ठीक उलटा किया जा रहा है। जिन लोगों को अपने देश के संविधान से प्यार नहीं है, वे ही ऐसे काले कानून का समर्थन कर रहे हैं।’ उन्होंने युवाओं से संयमित और अनुशासित रहने की अपील करते हुए कहा कि इन दोनों चीजों से किसी भी आंदोलन को हर हाल में जीता जाता है। इस रैली में सीमांचल के कई गैर-बीजेपी दलों के विधायक और अन्य नेता शामिल हुए। रैली में सीमांचल इलाके के हजारों लोग, खासकर मुसलमान बड़ी संख्या में शामिल हुए।


from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/34rcAxq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages