लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जनता के बीच जाकर चालान की रकम एकत्र कर बुधवार को स्कूटी मालिक को सौंपा, जिसे उन्होंने पार्टी फंड में दान कर दिया। कांग्रेस के पदाधिकारियों का दावा है कि उन्होंने पार्टी के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया है। इसी स्कूटी पर सवार होकर प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घर गई थीं। कांग्रेस की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घर जिस स्कूटी पर सवार होकर गई थीं, पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर उसका 6100 रुपये का चालान किया था। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चालान की राशि लोगों से चंदा मांगकर इकट्ठा की थी। कांग्रेसी नेता इकट्ठा की गई रकम स्कूटी मालिक गोमतीनगर निवासी राजदीप सिंह को सौंपने उनके घर गए थे। वहां उन्होंने चालान की राशि लेने के बजाए उसे कांग्रेस के पार्टी फंड में दान कर दिया। उनका कहना है कि वे अपने पास से चालान की धनराशि जमा करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री आरके चौधरी, सरोज शुक्ला एडवोकेट, पंकज तिवारी, प्रदीप सिंह एडवोकेट, दयानंद तिवारी, मोहम्मद इरफान एडवोकेट, शिवम त्रिपाठी, नीरज तिवारी, अंजनी शुक्ला और राजा मुस्तफा समेत अन्य मौजूद रहे।
from Lucknow News, Lucknow News in Hindi, लखनऊ समाचार (न्यूज़) | Navbharat Times https://ift.tt/2QdoTtn
No comments:
Post a Comment