केजीएमयू के ब्लड बैंक में हर 10 दिन पर बदलेंगे गार्ड - Dekhe ke Chok Jaage News

Dekhe ke Chok Jaage News

Ye Dekhe ke Chok Jaage News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

केजीएमयू के ब्लड बैंक में हर 10 दिन पर बदलेंगे गार्ड

लखनऊ फर्जी रसीदों के जरिए खून के लिए वसूली का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने ब्लड बैंक के गार्ड बदल दिए हैं। इन सभी को दूसरी जगह ड्यूटी पर लगाया गया है। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक, आगे इस तरह का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए गार्डों की ड्यूटी हर 10 दिन पर बदली जाएगी। ब्लड ऐंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की हेड डॉ. तुलीका चंद्रा ने बताया कि विभाग को मिले शिकायती पत्र में गार्डों की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। इसमें किसी का नाम नहीं था। ऐसे में ब्लड बैंक के सभी गार्ड बदल दिए गए हैं, हालांकि उन्हें नौकरी से नहीं निकाला गया है। ब्लड बैंक में रोजाना तीन गार्डों की ड्यूटी लगती है। डॉ. तुलीका चंद्रा ने बताया कि अब ब्लड बैंक में दस दिन से ज्यादा किसी गार्ड की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा पुलिस से भी कहा गया है कि इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएं, उसकी सूचना दी जाए, ताकि फर्जीवाड़े से जुड़े लोगों पर कार्रवाई हो सके।


from Lucknow News, Lucknow News in Hindi, लखनऊ समाचार (न्यूज़) | Navbharat Times https://ift.tt/35psJ6U

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages