लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को कार से अगवा कर पीटा - Dekhe ke Chok Jaage News

Dekhe ke Chok Jaage News

Ye Dekhe ke Chok Jaage News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को कार से अगवा कर पीटा

लखनऊ बलरामपुर अस्पताल के पास से प्रॉपर्टी डीलर रेहान को अगवा करके कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कैसरबाग इलाके में फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने वजीरगंज पुलिस को तहरीर दी है। ठाकुरगंज में प्रॉपर्टी डीलर रेहान परिवारीजनों के साथ रहते हैं। रेहान ने पुलिस को बताया कि भतीजे को शनिवार रात बलरामपुर अस्पताल दिखाने के लिए ले गया था। इसी बीच उसके पार्टनर की कॉल आई। उसने उसको मिलने के लिए अस्पताल के बाहर बुलाया। कार में बैठकर प्रॉपर्टी डीलर पार्टनर के साथ बातचीत कर रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पार्टनर ने साथियों की मदद से उसे कार से अगवा कर लिया। इसके बाद डीएम आवास के पास एक पार्किंग में लेकर जाकर पिटाई कर दी। पीटने के बाद उसे कैसरबाग इलाके में फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के संबंध में वजीरगंज पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।


from Lucknow News, Lucknow News in Hindi, लखनऊ समाचार (न्यूज़) | Navbharat Times https://ift.tt/2ZSsY9F

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages